कहरा ब्लॉक रोड स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 26 फरवरी से निशुल्क अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। संस्थान के निदेशक उमेश पासवान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण में अधिकतम 35 अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आत्मनिर्भर बनाना है।