फतुहा: अंडारी गांव में पूर्वजों के नाम पर पुस्तकालय खोलने के लिए सरकारी भवन का हो रहा इस्तेमाल
Fatwah, Patna | Apr 10, 2026 फतुहा प्रखंड के जैतिया पंचायत के अंडारी गांव में कुछ लोगों के द्वारा प्राथमिक विद्यालय के पुराने भवन में अपने पूर्वजों के नाम पर पुस्तकालय खोलने के लिए बिना परमिशन के ही शिलान्यास कर दिया गया है। जिसे लेकर ग्रामीणों व विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से लिखित शिकायत किया है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुजीत कुमार ने गैर कानूनी बताया है।