मंझनपुर: मंझनपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पर जूता से मारने के आरोप का लाइनमैन ने किया खंडन, कहा- अध्यक्ष से नहीं हुई बातचीत
कौशाम्बी जिले में एक धमकी भरा ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें यह आरोप लगाया जा रहा है कि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने लाइनमैन को जूता से मारने की धमकी दी है। इसके बाद जिले में सियासत गरमा गई। इसके बाद लाइनमैन ने एक बयान जारी कर पूरे मामले का खंडन कर दिया है। बताया कि उसकी अध्यक्ष से बातचीत ही नहीं हुई।