पीरटांड: पीरटांड़ में 35 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान, ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील।
पिछले दिनों लगभग 35 जंगली हाथियों का झुंड पीरटांड़ के बारापहाड़ी गांव में प्रवेश किया और क्षेत्र के कई गांवों में दहसत का माहौल है। मंगलवार को 10 बजे वन विभाग ने क्षेत्र का जायजा लिया। बताया गया कि हाथियों की मौजूदगी से आसपास के ग्रामीण इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।