भभुआ: मरीचा गांव में जहरीला पदार्थ खाने के कारण एक महिला की बिगड़ी तबीयत, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Oct 18, 2024 मरीचा गांव में जहरीला पदार्थ खाने से एक महिला की तबीयत बिगड़ गई। यह घटना शुक्रवार की सुबह की बताई गई है। जो मोहनिया थाना क्षेत्र के मरीचा गांव निवासी संजय सिंह की 38 वर्षीय पत्नी संध्या देवी बताई जाती है। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि पारिवारिक विवाद में आकर महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जब तबीयत बिगड़ने लगी तो महिला को सदर में भर्ती कराया गया है।