भभुआ: सिकरवार गांव के पास दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुआ एक बाइक चालक, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Oct 18, 2024 सिकरवार गांव के पास दो बाइक की टक्कर में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना गुरुवार की देर रात लगभग 9 बजे की बताई गई। जो अधौरा थाना क्षेत्र के सिकरवार गांव निवासी श्री राम के 20 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार बताया गया है। परिजनों ने कहा कि युवक वाराणसी से मजदूरी कर अपने घर के लिए लौट रहा था। गांव के पास सड़क के किनारे बाइक खड़ा कर बाइक पर बैठा हुआ था।