भभुआ: धनेक्षा मछली ढाबा के पास ट्रक में बस की टक्कर, सहचालक की मौत
Bhabua, Kaimur | Oct 18, 2024 दुर्गावती थाना क्षेत्र के धनेक्षा मछली ढाबा के पास खड़ी ट्रक में बस में जोरदार टक्कर मार दिया। सहचालक की मौत हो गई है। यह घटना बृहस्पतिवार-शुक्रवार की दरमियान रात 2 बजे की बताई गई है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिला के असन्थरा थाना क्षेत्र के सिंघौर गांव निवासी शिवकुमार के 30 वर्षीय पुत्र सुशील कुमार बताया जाता है। सदर में पोस्टमार्टम कराया गया।