महनार: महनार स्टेट बैंक से पैसे निकालने के बाद बुजुर्ग से बदमाशों ने लूटे ₹1 लाख, लूटकर हुए फरार
महनार थाना क्षेत्र के महनार बाजार स्टेट बैंक से पैसे निकालकर बैंक से निकले एक बुजुर्ग से बाइक सवार बदमाशों ने एक लाख रुपये छिनतई कर फरार हो गया।घटना के बाद महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार थानाध्यक्ष वेदानंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।घटना के बाद पुलिस ने बैंक परिसर एवं आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है।