महनार: खरजम्मा वार्ड में महिला ने पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया, पति पर कई आरोप
महनार नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत खरजम्मा वार्ड संख्या 1 में 3 बच्चों की मां ने अपने पति फिरोज अंसारी समेत ससुराल के अन्य लोगों पर पैसे की मांग करने एवं मारपीट औऱ प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।इस मामले में पीड़िता ने महनार थाना एवं महिला थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है।पीड़िता नासरीन खातून ने बताया कि बीते एक साल से वह अपने मायके में रह रही है।