महनार: जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा महनार पहुंचे, विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल
जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा गुरुवार को की देर रात करीब 8 बजे महनार पहुंचे।इस दौरान महनार प्रखंड के डेढ़पूरा गाँव में रमेश राय के गृह प्रवेश समारोह में सम्मिलित होकर उन्हें शुभकामनाएँ दीं।साथ ही महमदपुर गांव में आयोजित रवि कुमार की बहन के विवाह समारोह में सम्मिलित होकर। नए जीवन की इस पावन शुरुआत पर नवविवाहित जोड़े को हार्दिक शुभकामनाएं दिया।