महनार: स्टेशन रोड स्थित चमराहरा हाउस में जन सूरज पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक हुई, कार्यालय का उद्घाटन किया गया
महनार नगर परिषद क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित चमराहरा हाउस में शनिवार को जन सूरज पार्टी कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई।जिलाध्यक्ष इंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता एवं महनार अनुमंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के संचालन में आयोजित इस बैठक में बड़ी संख्या में जन सूरज के कार्यकर्ता शामिल हुए।शनिवार को दिन के करीब 1 बजे से 5 बजे तक चली इस बैठक मे कार्यकर्ता शामिल हुए।