ऊंचाहार: हरदी टीकर गांव में अधेड़ के साथ मारपीट का मामला, पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप
ऊँचाहार के जगतपुर थाना क्षेत्र के हरदी टीकर गाँव निवासी मनोज सिंह ने बताया कि,गुरुवार की देर शाम वो घर पर बैठा हुआ था, इसी दौरान कुछ लोग आये और गालीगलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी, जिससे वो घायल हो गया।पीड़ित का आरोप है कि, पुलिस द्वारा उसके मामले में एकतरफा कार्यवाई की गई है।उसने ये भी बताया कि, प्रतिपक्षियों द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध शराब की बिक्री होती है।