जमुआ: हीरोडीह के झलकडीहा में PCC सड़क निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद, पत्थरबाजी; पुलिस जांच में जुटी
Jamua, Giridih | Oct 2, 2026 हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेयडीह पंचायत के झलकडीहा गांव में PCC सड़क निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद में पत्थरबाजी का मामला सामने आया है। शुक्रवार को 4 बजे पुलिस मामले की जांच कर रही थी।बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चलने की स्थिति बन गई।