कोरांव: पथरताल में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर, ट्रैक्टर पुलिस की हिरासत में
कोरांव थाना क्षेत्र के पथरताल गांव में गुरुवार रात करीब 8 बजे एक ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक चालक का दाहिना पैर तीन जगह से टूट गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और बाइक को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, जादीपुर नथऊपुर निवासी देवनाथ पुत्र जनकधारी घायल हो गए।