कायमगंज: नवाबगंज ब्लॉक में आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी बनाने में लापरवाही पर 7 आशाओं को जारी हुआ स्पष्टीकरण नोटिस
नवाबगंज ब्लॉक में आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी बनाने में लगातार लापरवाही बरतने पर 7 आशाओं को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया है। इन आशाओं को कार्य में सुधार लाने और लिखित जवाब देने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है।निर्धारित समय में जवाब न देने पर निष्कासन की कार्रवाई की चेतावनी दी की गई है। नवाबगंज सीएचसी प्रभारी अधीक्षक डॉक्टर लोकेश कुमार ने जानकारी दी।