जांजगीर: जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के 23 संविदा पदों के लिए परीक्षा तिथियां घोषित
जांजगीर-चांपा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 12 मार्च 2024 को जिले में विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के तहत 48 संवर्ग के 148 संविदा पदों की भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। इनमें से 4 संवर्ग के 23 संविदा पदों हेतु पात्र अभ्यर्थियों की सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर 8 दिसंबर 2025 को प्रकाशित की गई थी।