ब्रह्मपुर: ठाकुर डेरा में अग्निकांड, गरीब किसान जीउत राम की झोपड़ी जलकर राख, प्रशासन से राहत की मांग
ठाकुर डेरा में शनिवार की अहले सुबह 4 बजे एक गरीब किसान की झोपड़ी में अचानक लगी आग ने भारी तबाही मचा दी। इस अग्निकांड में किसान जीउत राम का पूरा आशियाना जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार को संभलने तक का मौका नहीं मिला और देखते ही देखते पूरी झोपड़ी आग की लपटों में समा गई।