कर्वी: सरधुवा देवारी गांव में कोबरा सांप के डसने से महिला की हालत बिगड़ी, सर्प मित्र की सूझबूझ से बची महिला की जान
सरधुवा के देवारी गांव में आज सोमवार की सुबह 8:30 बजे महिला की सर्प दंश से हालत बिगड़ गई। जिसको सर्प मित्र सुधीर पांडेय द्वारा परिजनों के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सर्प मित्र ने आज सोमवार की सुबह 11:00 बजे घटना की जानकारी दी है, और बताया कि महिला को डसने वाले कोबरा प्रजाति के सर्प को उनके द्वारा रेस्क्यू कर लिया गया है।