खरीक: 25 लीटर देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त
कदवा थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान 25 लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, 14 जून 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर कदवा थाना पुलिस वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र स्थित लौआलगाम निवासी नीरज सिंह को 25 लीटर देसी शराब के साथ पकड़ा गया।