गिरिडीह: गिरिडीह शहर में जल्द बनेगा सात मंजिला आधुनिक थाना भवन: पुलिस मुख्यालय
गिरिडीह शहर में जल्द ही सात मंजिला अत्याधुनिक थाना भवन का निर्माण होगा। रविवार को 5 बजे पुलिस मुख्यालय से इसकी जानकारी मिली। बताया गया कि नए भवन में साइबर थाना और महिला थाना एक ही परिसर में संचालित होंगे। इस प्रोजेक्ट पर लगभग 20 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।नगर थाना के बगल में बनने वाले इस भवन से पुलिसिंग व्यवस्था अधिक सुदृढ़ और सुविधाजनक हो जाएगी।