नौगांव: नौगांव की सगी बहनों शाइस्ता और शेबाह कुरैशी ने 12वीं की मेरिट सूची में स्थान पाकर जिले का नाम रोशन किया
नौगांव नगर में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई, जब कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में दो सगी बहनों शाइस्ता कुरैशी और शेबाह कुरैशी ने प्रदेश की मेरिट सूची में अपना स्थान हासिल किया। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, परिवार और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन गया। दोनों बहनों की इस शानदार उपलब्धि ने नौगांव नगर और जिले का नाम किया रोशन