डौण्डीलोहारा: खरखरा जलाशय में डूबने से मजदूर की मौत, ठेकेदार की लापरवाही से हुआ हादसा
खरखरा जलाशय में मछली पालन कार्य के दौरान एक मजदूर के डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहारी लाल सलाम 65 वर्षीय जिला कांकेर निवासी के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार शुक्रवार सुबह 10 बजे के करीब मृतक सुखराम सलाम और केज ठेकेदार कबीर बनकर सहित 3 लोग बिना किसी सुरक्षा लाइव जैकेट के खरखरा जलाशय में बने केज में मछलियों को दाना डालने नाव से गेज के लिए निकले थे।