धमतरी: धमतरी शहर के महालक्ष्मी अपार्टमेंट के तीसरे मंजिल के खाली फ्लैट में फंसा गार्ड, दमकल की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला
बीती देर रात धमतरी के महालक्ष्मी अपार्टमेंट में तीन मंजिल स्थित एक खाली फ्लैट की सफाई करने गार्ड गया था।वही फ्लैट का डोर लॉक हो गया जिसके अंदर सफाई कर रहा गार्ड बनिया पारा निवासी शंभू सोनी अंदर फंस गया। जब फ्लैट का लॉक नहीं खुला तो आवाज देने लगा। अपार्टमेंट के लोग देखकर तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दिए।फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू कर गार्ड को निकाला।