शिवपुरी नगर: CRPF के CIAT स्कूल में गूंजा 'जय हिंद' का नारा, 1000 से अधिक कमांडोज ने किया योग
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के काउंटर इंसर्जेंसी एंड एंटी टेररिज्म (CIAT) स्कूल, शिवपुरी में एक भव्य और ऊर्जावान योग शिविर का आयोजन किया गया। शिव योग संस्थान के सहयोग से आयोजित यह विशाल शिविर संस्थान के प्राचार्य एवं आईजीपी श्री अशोक सामयाल के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ