बांसजोर: टुड़यू गांव में सर्पदंश से 17 वर्षीय दिव्यांग युवक की मौत, जनप्रतिनिधियों ने परिजनों को दी सांत्वना
बानो थाना क्षेत्र के बिंतुका पंचायत अंतर्गत टुड़यू गांव में जहरीले करैत सांप के डसने से 17 वर्षीय दिव्यांग युवक वीरेंद्र सिंह की शनिवार को मौत हो गई।जानकारी के अनुसार घर में ही सांप ने उसे डंस लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन तत्काल उसे बानो अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और परिजनों का रो रोक