फुलवारी: कलश यात्रा में गंगाजल लेने गए फुलबारी शरीफ के सौरभ शर्मा गंगा नदी में डूबे, मातम छाया
शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजे फुलवारी शरीफ निवासी सौरभ शर्मा की उस समय गंगा में डूब गया जब वह श्रावणी महोत्सव के लिए चुनौती कुआं से NIT घाट पहुंचकर श्रावणी मेला के लिए गंगा नदी में गंगाजल भर रहे थे। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से वह पानी में गिर पड़े और भारी शरीर के कारण गहरे पानी में डूब गए। इसके बाद सूचना पर पहुंची SDRF की टीम ने युवक की शाम 5 बजे तक खोजबीन की।