मेदिनीनगर (डालटनगंज): दुबियाखाड़ में दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा घायल
मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के दुबियाखाड़ स्थित डीएबी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान लातेहार जिला के बेतला थाना क्षेत्र निवासी सादिक अंसारी के पुत्र अजमल अंसारी (उम्र 25 वर्ष) के रूप में हुई है। घायल युवक का नाम हस्मु अंसारी बताया जा रहा है