अखिल भारतीय कानू महासंघ पलामू का शिक्षा सम्मान सह मोटिवेशनल कार्यक्रम सोमवार दोपहर 4 बजे तक रजवाडीह स्थित एक मैरेज हॉल में आयोजित किया गया। मौके पर मैट्रिक, इंटर, स्नातक, बीटेक, डिप्लोमा, नीट एवं जेईई परीक्षा 2025 में सफल छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस वर्ष नौकरी प्राप्त कराने वाले समाज के लोगों को भी सम्मान दिया।