सिमरा थाना की पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार के नेतृत्व में गुरुवार देर शाम की गई। गिरफ्तार लोगों में हजारी गांव निवासी रामप्रवेश साव, वीरेंद्र शर्मा तथा अजनिया गांव निवासी सरयू मिस्त्री शामिल हैं।