शेखपुरा: लोकसभा चुनाव को लेकर वाहनों की आवश्यकता को देखते हुए प्रशासन ने विभिन्न चौक चौराहों पर वाहनों की धरपकड़ की तेज़
लोकसभा चुनाव को लेकर वाहनों की आवश्यकता है ऐसे में जिला प्रशासन ने विभिन्न चौक चौराहा पर अधिकारियों को तैनात कर वाहनों की धर पकड़ तेज कर दी है। जिसके तहत चांदनी चौक, तीन मोहनी मोड, पटेल चौक, गिरिहिंडा चौक एवं अन्य जगहों पर अधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारी को लगाया है और वाहनों को जप्त कर उसे अनुमंडल परेड ग्राउंड में लाया जा रहा है।