शेखपुरा: बरबीघा - सरमेरा मार्ग के गोड्डी गांव के समीप ट्रक की चपेट में आने से एक छात्रा की हुई मौत, माता-पिता की हालत गंभीर
बरबीघा - सरमेरा मुख्य सड़क मार्ग के गोड्डी गांव के टोल टैक्स के समीप ट्रक की चपेट में मैं आठवीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई। इस घटना में छात्र की माता और पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गए। माता की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है उनको पावापुरी रेफर किया गया है। मृतका की पहचान मालदा के रहने वाले ज्योति वत्स के पुत्री कली वत्स के रूप में की गई है।