शेखपुरा: कल इस्लामिया हाई स्कूल के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव
लोकसभा चुनाव में जमुई संसदीय क्षेत्र से महागठबंधन प्रत्याशी अर्चना कुमारी दास के पक्ष में मतदाताओं को एकजुट करने के लिए बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शेखपुरा के इस्लामिया हाई स्कूल में 16 अप्रैल को चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी भी उपस्थित रहेंगे। जनसभा का आयोजन 1:00 अपराह्न से किया जाएगा।