शेखपुरा: भदौस एवं पचना मोड़ के बीच बाइक एवं ई रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर में चार लोग घायल, इलाज के लिए लाया सदर अस्पताल
भदौस एवं पचना मोड़ के बीच बाइक एवं ई रिक्शा की आमने-सामने की चक्कर में ई रिक्शा पर सवार तीन महिला समेत कुल चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायलों की पहचान पतनेर निवासी मुरारी मालाकार ,राजेंद्र पांडे की पत्नी सुधा देवी, सोनू मालाकार की पत्नी मुस्कान देवी एवं ऋषि मालाकार की पत्नी संजना देवी के रूप में की गई।