शेखपुरा: दल्लु चौक के पास रेलवे फाटक के समीप ट्रेन के चपेट में आने से मौत हुई वृद्ध की हुई पहचान, परिजनों को सौंपा
दल्लु चौक रेलवे फाटक के पास रविवार की संध्या ट्रेन के चपेट में आने से एक अज्ञात वृद्ध की मौत हो गई थी। जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा रेलवे पुलिस को सूचना दिया गया। रेलवे पुलिस को सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु शेखपुरा से अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान शेखपुरा जिला के छबीलाठीका गांव निवासी सच्चिदानंद कुमार के रूप में किया गया।