लोहरदगा: एनजीटी की रोक के बावजूद बालू का अवैध उठाव, पुलिस ने अरेया-चरहु मार्ग से ट्रैक्टर किया जब्त
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) द्वारा अवैध खनन पर रोक के बावजूद बालू का अवैध परिवहन थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में बगड़ू थाना क्षेत्र में बगड़ू पुलिस द्वारा गुरुवार को सेन्हा प्रखंड अंतर्गत बकसीडीपा निवासी संदीप साहू के एक ट्रैक्टर को अवैध बालू ढोते हुए जब्त किया गया। यह कार्रवाई अरेया–चरहु मुख्य सड़क पर की गई, जहां से ट्रैक्टर बालू का परिवहन कर रहा थ