खजनी: जमीन दिलाने के नाम पर लोगों से रुपए हड़पने वाले रामपुर मलौली गांव के निवासी गैंग लीडर अक्षय कुमार पर लगा गैंगस्टर एक्ट
एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर के निर्देश पर शुक्रवार को कैंट पुलिस ने रामपुर मलौली गांव के निवासी गैंग लीडर अक्षय कुमार पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई पूरी कर अनुमोदन के लिए डीएम को भेजी थी। डीएम की स्वीकृति मिलते ही इनके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया गैंगलीडर अक्षय कुमार मिश्रा रामपुर मरौली खजनी का रहने वाला है।