लाडनूं: खटीक बस्ती में एक महिला के साथ एक युवक ने की मारपीट, लाडनूं थाने का मामला
Ladnu, Nagaur | Mar 29, 2024 लाडनूं के खटीक बस्ती में एक महिला के साथ विकास नाम के युवक ने मारपीट की है। घायल महिला को परिजन लाडनूं के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मारपीट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।