लाडनूं: गोपालपुरा रोड़ पर टैंकर ने मारी बाइक को टक्कर, बाइक चालक की मौत
Ladnu, Nagaur | Mar 29, 2024 लाडनूं के गोपालपुरा रोड़ पर आज एक टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक चालक की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने बताया कि मृतक लोकेश सेनी मंगलपुरा गांव का निवासी था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।