बीना: सिविल अस्पताल में 35 वर्षीय युवक मृत अवस्था में लाया गया, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Bina, Sagar | May 15, 2026 35 वर्षी अनिल पिता मोजीलाल कुशवाहा निवासी ग्राम बरदौरा कि अचानक तबीयत खराब होने के चलते परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां से युवक को सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही शुक्रवार को थाने से प्रधान आरक्षक पवन कुमार पहुंचे। और पंचनामा कार्रवाई के बाद मृतक का पोस्टमार्टम कराया।