सोनो: बीडीओ सहित अन्य पदाधिकारी ने झाझा के कई बूथों का किया निरीक्षण
Sono, Jamui | Jan 17, 2024 आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बूथ निरीक्षण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी क्रम में मंगलवार को बीडीओ रविजी, सीओ श्रीनिवास व एसएचओ राजेश ने शरण सर्किल नंबर एक सिकरडीह, सबैजोर, सिमरका, पन्ना, करहरा, बूढीखार सहित कई ग्रामीणों क्षेत्रो में विद्यालय में बने बूथों का निरीक्षण किया। बूथ निरीक्षण के दौरान बूथ पर पेयजल, शौचालय, बिजली सहित अन्य कई तरह की सुविधाओं का निरीक्षण किया गया।