मैनपुरी: घिरोर थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने अंतर्जनपदीय बाइक चोर गैंग को किया गिरफ्तार, 10 बाइक हुई बरामद
घिरोर थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने अंतर्जनपदीय बाइक चोर गैग के चार आरोपियों को 10 चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पकड़े गए सभी आरोपियों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फाजिलपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी इटावा मैनपुरी और बेवर के रहने वाले बताए गए है। एएसपी सिटी ने प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा किया है।