हमीरपुर: हमीरपुर जनपद में मलेरिया और डेंगू नियंत्रण के लिए विशेष जन-जागरूकता अभियान प्रारंभ
जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देश पर जनपद में वेक्टर जनित रोगों मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया आदि की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु विशेष जन-जागरूकता अभियान प्रारम्भ किया जा रहा है। संक्रमण काल से पूर्व जनपद के चिन्हित हाई रिस्क क्षेत्रों में यह अभियान संचालित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत जनसामान्य को रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ मच्छर जनित परिस्थितियों