फूलिया कलां: धनोप माताजी में हरेभरे ज्वारों का हुआ विसर्जन, अच्छा जमाना रहने के संकेत
शक्तिपीठ श्री धनोप माताजी मंदिर में आज विधि विधान के साथ जवारा विसर्जन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। पंडित शिव प्रसाद दाधीच द्वारा मंत्रोचार एवं पुजारी योगेश पंडा द्वारा द्वारा विसर्जन किया गया। जिसके पश्चात नवरात्र मिलेंका समापन हो गया। जानकारों का कहना है कि इस बार माताजी ने आगामी वर्ष में अच्छा जमाना रहने का आशीर्वाद प्रदान किया है।