पिड़ावा: रूपाखेड़ी में अवैध शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
पिड़ावा क्षेत्र के रूपाखेड़ी गांव में संचालित अवैध शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि गांव की मुख्य बस्ती में अवैध रूप से शराब का ठेका संचालित हो रहा है, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। ग्रामीणों ने अवैध दुकान हटाने की मांग की है।