कौंच: आराजीलैन में मुर्गा उधार देने के बाद ₹540 मांगना पड़ा भारी, ग्राहक ने दुकानदार पर पत्थर से किया हमला, दुकानदार घायल
Konch, Jalaun | May 5, 2026 कोंच के आराजीलैन इलाके में सोमवार देर रात 11:30 बजे उधारी को लेकर विवाद हिंसा में बदल गया, दुकानदार रहीश कुरैशी ने मुर्गा उधार देने के बाद जब 540 रुपये मांगे, तो नशे में धुत ग्राहक से कहासुनी हो गई, विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच गाली-गलौज और मारपीट हुई, जिसमें ग्राहक ने पत्थर मारकर रहीश कुरैशी को घायल कर दिया, गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल भर्ती कराया गया।