पहाड़ी: जसोती रोड पर 4.5 लीटर अवैध शराब के साथ युवक किया गया गिरफ्तार
थानाधिकारी योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जसोती निवासी 25 वर्षीय सोरनसिंह पुत्र जीवनलाल को पकड़ा। उसके कब्जे से एक जरीकेन में 4.5 लीटर अवैध देशी हथकड़ शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी के निर्देशन में की गई कार्रवाई।गुरुवार रात 8 बजे मिली जानकारी।