राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के 16वें दिन शुक्रवार शाम 4 बजे तक अंबेडकरनगर जिले के तमाम स्कूल वाहनों के फिटनेस की जांच की गई।इस अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों के 25 बसों को चेक किया गया।जिनमें 19 बसें मानक के अनुरूप पायी गयीं। अन्य 6बसों को मानक के अनुरूप न पाए जाने पर उनका चालान किया गया। स्कूल बसों के फिटनेस व अन्य जरूरी जांच के लिए यह अभियान एक सप्ताह चलेगा।