चूरू: दीपावली की रात तीन युवकों को हंगामा करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, पोटास से धमाका करने के 14 पाइप भी किए गए ज़ब्त
Churu, Churu | Oct 21, 2025 चूरू शहर में दीपावली के मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त पर निकली कोतवाली पुलिस ने तीन युवकों को शांति भंग करने और राहगीरों से विवाद करने पर गिरफ्तार कर लिया, तीनो को मंगलवार को एसडीएम के समक्ष पेश किया गया। इसके अलावा बीती रात पुलिस ने पोटास से धमाका करने के 14 पाइप भी जप्त किये हैं, इस जुगाड़ से मानव जीवन को खतरा होने की आशंका पर यह कार्यवाही की