खरसिया: फसल बचाने के लिए बिछाया गया करंट, मवेशी भगाने पहुंची आठ साल की मासूम की गई जान; आरोपी गिरफ्तार
खड़गांव में फसल सुरक्षा के लिए खेत में बिछाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से आठ साल की बच्ची की मौत हो गई। मर्ग जांच के बाद पुलिस ने आरोपी भोजराम राठिया को गिरफ्तार कर गैर-इरादतन हत्या के तहत कार्रवाई शुरू की है।