कलेक्टर गुरु प्रसाद की पहल पर जिले के शासकीय स्कूलों में बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए जनसहयोग से बेंच एवं टेबल उपलब्ध कराने की पहल रंग ला रही है। प्राथमिक विद्यालय पिपलाई में 6 सेट फर्नीचर प्राप्त हुए। प्राथमिक विद्यालय बहादरपुरा में 7 सेट फर्नीचर प्राप्त हुए। प्राथमिक विद्यालय सरवर देवला में 7 सेट फर्नीचर प्राप्त हुए। यह फर्नीचर शिक्षकों एवं जनसहयोग से उपलब्ध कराया गया है। प्राथमिक विद्यालय पिपलाई में आज फर्नीचर सेट उपलब्ध होने के बाद बच्चों में खासा उत्साह और खुशी देखने को मिली। बेंच-टेबल पर बैठकर पढ़ाई करने का अवसर मिलने से बच्चों के चेहरे खिल उठे। #khargone_family